सेक्स प्रॉब्लम्स के समय में काफी आम है क्योंकि आज ज्यादातर पुरुषों को इस तरह की कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि शीघ्रपतन को कैसे रोका जाए, तो आगे इसे पढ़ते रहें।
शीघ्रपतन का सही उपचार कई विभिन्न तकनीकों और दृष्टिकोणों द्वारा किया जाता है। यदि आप अपने जीवन में खुश हैं तो यह कभी कबार अचानक से स्खलित हो जाना बहुत समान्य है हालांकि, आप इसे बिना किसी डॉक्टर के पास गए भी ठीक कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको हफ्तों और महीनों तक यह समस्या रहती है उसमे कोई सुधार नहीं दिखता है, तो आपको एक सेक्सोलॉजिस्ट से मिलने का विचार करना चाहिए।
शीघ्रपतन एक रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है और कई अनसुलझने, परेशानियों को जन्म दे सकता है। यह समस्या अपने आप में पुरुषों के लिए अपमानजनक है और इसे स्वीकार करना शर्मनाक है। एक सर्वे में, लगभग 30-40% पुरुषों ने जीवन में किसी न किसी स्तर पर सेक्स समस्या होने पर सहमति व्यक्त की है।
यह आम समस्या है, लेकिन हम अभी भी इस पर चर्चा करने में विफल हैं। पुरुषों में समस्या को स्वीकार करने और मदद लेने की प्रेरणा की कमी होती है। अधिकांश पुरुष मानसिक समस्याओं से पीड़ित होते हैं और असहाय महसूस करते हैं। वे शारीरिक अंतरंगता से बचने लगते हैं और अपने साथी से दूरी बना लेते हैं।
अंततः, तनाव का स्तर बढ़ जाता है, और एक व्यक्ति का आत्मविश्वास टूट लिया जाता है। बिना इलाज के समस्याओं का कभी हल नहीं होता उल्टा यह समस्याएं और ज़्यादा बड़ जाती है। पुरुषों को इसका एहसास आसानी से नहीं होता है क्योंकि वह इस बात को स्वीकार करने में ही बहुत देरी कर देते हैं।
शीघ्रपतन किसी ऐसे व्यक्ति को हो सकता है, जिसके सेक्स लाइफ में पहले कोई समस्या नहीं है, इसके आलावा यह एक ऐसी समस्या भी हो सकती है जिसे आप शुरुआत से ही झेल रहे थे।लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए, शीघ्रपतन को रोकने के तरीकों की खोज रहे हैं।
आइये अब जानते हैं कि, शीघ्रपतन का कारण क्या है? ऐसा क्यों होता है?
खैर, जवाब इतना आसान नहीं है। यौन रोग चाहे इलेक्टाइल डिसफक्शंन हो या Premature ejaculation इन सब के बारे में जानना और समझना बहुत मुश्किल होता है। शीघ्रपतन कई कारणों से हो सकता है। यह विभिन्न शारीरिक कारणों जैसे रासायनिक असंतुलन (chemical imbalance), संवेदनशील त्वचा, स्तंभन दोष, संक्रमण के कारण हो सकता है, या यह जेनटिक (genetic) भी हो सकता है।
तनाव, चिंता,डिप्रेशन, भावनात्मक जटिलता (emotional complexity) , यौन शोषण और जटिल संबंधों जैसे मनोवैज्ञानिक कारणों से शीघ्रपतन हो सकता है।
शीघ्रपतन का सबसे अच्छा इलाज डॉ. अरोड़ा मेन्स वेलनेस क्लिनिक में सेक्सोलॉजिस्ट से उपलब्ध है। उपचार कई तरीकों से किया जाता है, इसलिए केवल एक अच्छा सेक्सोलॉजिस्ट ही आपको सबसे उपयुक्त उपचार योजना का सुझाव दे सकता है।
व्यवहारिक उपचार पुरुष रोगियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और सही उपचार देने के बारे प्रेरित कर के जीवन में खुशियों का दिया जलाने जैसा काम कर सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ कुछ तकनीकें हैं-
हस्तमैथुन – आप संभोग करने से 2-3 घंटे पहले हस्तमैथुन कर सकते हैं, क्योंकि इससे स्खलन के समय में देरी करने में मदद मिलेगी।
व्याकुलता – जब आप स्खलन करने वाले हों तो कुछ और चीज के बारे में सोचना शुरू दें।
स्टार्ट-स्टॉप तकनीक – आप पार्टनर के साथ या उसके बिना खुद को उत्तेजित कर सकते हैं और ऑर्गेज्म प्राप्त करने से ठीक पहले रुक सकते हैं, और कुछ समय प्रतीक्षा करें और फिर से शुरू करें।
स्क्वीज़ तकनीक – स्टार्ट-स्टॉप विधि के समान, जब आप स्खलन करने वाले होते हैं तो आप या आपका साथी लिंग को निचोड़ते हैं।
आप पेल्विक फ्लोर व्यायाम भी आजमा सकते हैं; क्योंकि पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर होने के कारण शीघ्रपतन हो सकता है। व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
इस व्यायाम को करने के लिए किसी विशेष आसन की जरूरत नहीं होती. काम करते वक्त, चलते वक्त, खड़े, बैठे, लेटे किसी भी मुद्रा में आप यह एक्सरसाइज कर सकते हैं.
इसे करने के लिए पेशाब करते वक्त बीच में रोकने वाली मांसपेशियों को भींचें. ठीक वैसे ही जैसे बीच में पेशाब करते वक्त रोकते हैं और रोके रखें. ऐसा 30-40 बार दिन में करें और ज्यादा से ज्यादा समय तक रोके रहने का अभ्यास करें। यह स्खलन पर नियंत्रण रखने के लिए अत्यधिक फायेमंद एक्सरसाइज है।
यदि मानसिक अवरोध आपको शारीरिक संबंध बनाए रखने से रोकते हैं तो डॉक्टर परामर्श की सलाह भी दे सकते हैं। संवेदनशीलता को कम करने के लिए, डॉक्टर मोटे कंडोम और (numbing gels) नम्बिंग जैल लिख सकते हैं।
यदि आवश्यक हो तो शायद सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर आपको दवा भी लिख सकता है। दवाओं के फायदे और नुकसान होते हैं, इसलिए डॉक्टर अपकी समस्या को देखकर सही डोज की दवाई देंगे।
एक सेक्सोलॉजिस्ट या गुप्त रोग विशेषज्ञ आपको आपकी बीमारी के पार्टी सही जानकारी देने में मदद करेंगे और आपको शीघ्रपतन को रोकने के तरीके के बारे में बतांएगे।
इसके लिए पुरुषों को विश्वास रखने और सही दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता है, इसके आलावा आप अच्छी एक्सरसाइज और प्रोटीन आहार लेकर,आप जल्दी वीर्य लिकने की समस्या पर लगाम हासिल कर सकते हैं।
शीघ्रपतन ज्यादातर स्तंभन दोष के कारण भी हो सकता है। इसका सही कारण एक सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर ही ढूंढ सकते है और विशेषज्ञता के साथ दोनों समस्याओं का इलाज कर सकते है।
शीघ्रपतन के सर्वोत्तम उपचार के लिए डॉ. अरोड़ा मेन्स वेलनेस क्लिनिक के सर्वश्रेष्ठ सेक्सोलॉजिस्ट से परामर्श करें
यहाँ आप सेक्स संबंधित किसी भी सलाह या ज्ञान के लिए हमारे दिए गए +919310123344 / +919357738797 / +919781078210 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। आपकी सहायता के लिए हम साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं।
I
Subscribe to our email newsletter to get the latest posts delivered right to your email.