इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक सामान्य सेक्स समस्या है जिसमें सेक्स के दौरान लिंग में पर्याप्त इरेक्शन बनाए रखने में कठिनाई होती है।

60 साल से अधिक उम्र के पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन को सामान्य माना जाता है। एक निश्चित उम्र के बाद ज्यादातर पुरुषों की यौन इच्छा अपने आप कम हो जाती है,जिसके कारण वह धीरे-धीरे ईडी का शिकार हो जाते हैं।

नवीनतम अध्ययनों से एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है जिसमें कहा गया है कि ईडी के 26% से अधिक मामले 40 साल से कम उम्र के हैं। यानि अब हम यह कह सकते हैं कि आज सेक्स समस्याओं से पीड़ित युवा है, और यहां तक ​​कि कुछ टीनएज के लोग भी इरेक्शन होने में परेशानी होने की रिपोर्ट करते हैं। यह समस्या नजरअंदाज करने वाली बिल्कुल नहीं है. आपको इसके लिए तुरंत किसी अच्छे सेक्सोलॉजिस्ट से मिलकर बात करनी चाहिए।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन कई कारणों से हो सकता है जो शारीरिक या मनोवैज्ञानिक दोनों हो सकते हैं। तनाव और चिंता मनुष्य के सबसे बड़े दुश्मन हैं, यह आपकी समान्य जिंदगी के साथ-साथ सेक्स लाइफ को भी खत्म करता है।

आज के समय में हर आदमी किसी न किसी चिंता के साथ जी रहा है. यदि हम पुरुषों के जीवन को देखें तो सबसे ज्यादा जिम्मेदारियाँ एक पुरुष के कंधे पर होती हैं फिर चाहे वह पैसा हो या परिवार का साथ हो. महिलाओ की तरह पुरुषो को भी बहुत सी चीजों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी होती है. 

एंजाइटी, डिप्रेशन जैसी कई मानसिक समस्याएं है जो सेक्स लाइफ को बर्बादी की ओर ले जाती है।  डिप्रेशन एक दिमागी बीमारी है जिससे एक आदमी ज्यादातर गतिविधियों में रुचि खो देता है, सेक्स उनमें से एक है। अन्य मानसिक स्थितियाँ यौन इच्छा और बिस्तर में प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं।

शारीरिक या मनोवैज्ञानिक दोनों समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको किसी अच्छे साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए । एक डॉक्टर ही आपकी समस्याओं को समझ सकता है और सही इलाज दे सकता है। मानसिक रूप से मजबूत और खुश रहना सेक्स लाइफ की पहली शर्त है।

इन सब के आलावा ​​​​रिश्ते में हर समय लड़ाइयां आदि होने के कारण भी यौन रोग हो सकते हैं। इन सब चीजों के कारण धीरे-धीरे एक रिश्ते में दरार आना शुरू हो जाती है जिससे आपको अपने पार्टनर से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा खत्म हो जाएंगी।

यह थे सारे मनोवैज्ञानिक कारण लेकिन इसके आलावा बहुत से शारीरक कारण भी होते है आइये उन्हें भी जानते हैं. 

शारीरिक कारणों से भी यौन रोग होते हैं। जैसे-हार्ट प्रोब्लेम्स, हाइ ब्लड प्रैशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, मोटापा, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर्स जैसे मल्टीपल स्केलेरोसिस और कैंसर आदि जैसी बीमारियां पुरुषों में स्तंभन दोष का कारण बन सकती हैं। इसके आलावा कुछ दवाइयों के कारण या धूम्रपान और शराब पीने जैसी आदतों से भी यौन रोग हो सकते हैं।

“समस्या है तो समाधान भी है”  इसके लिए आप किसी अच्छे सेक्सोलॉजिस्ट की मदद से इरेक्टाइल डिसफंक्शन से लड़ सकते हैं।

क्या इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक हृदय रोग का संकेत है?

पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन विभिन्न बीमारियों का परिणाम है जिनके बारे में हमने आपको ऊपर बता ही दिया है। लेकिन अब सावल यह आता है कि क्या यह भविष्य में दिल का दौरा पड़ने की चेतावनी दे सकता है? इसका जवाब है हाँ; पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हार्ट अटैक का संकेत दे सकती है।

इस समस्या को समझने के लिए, आइए पहले इरेक्शन के पीछे कि हिस्ट्री को जानते हैं। लिंग में पर्याप्त तनाव तब होता है जब हार्मोन अच्छी तरह से संतुलित होते हैं, रक्त की आपूर्ति पर्याप्त होती है, और तंत्रिका संकेत ठीक काम कर रहे होते हैं। यह तब होता है जब ये सभी शारीरिक कार्य अच्छे से काम करते हैं।

जब रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो प्लाक धमनियों में जमा होने लगते हैं। जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस के नाम से जाना जाता है, वसा जमा छोटी धमनियों में शुरू होती है। शरीर की रक्त वाहिकाएं पतली होती हैं, जिसका साइज़ लगभग 1-2 मिमी है। जिस कारण प्लाक ब्लड वेसल्स में जमा हो जाता है. 

बंद धमनियां लिंग में रक्त की आपूर्ति को कम कर देती हैं और जिसके कारण स्तंभन दोष की समस्या पैदा हो जाती है। और इस समस्या को देखते हुए डॉक्टर दावा करते हैं कि ईडी अगले 3-4 वर्षों में दिल का दौरा पड़ने का कारण बन सकता है।

यदि आपको ईडी हो तो आप एक बार किसी अच्छे डॉक्टर से दिल की जांच जरूर करवाएं इससे आप भविष्य में आने वाले  खतरनाक खतरे से बच सकते हैं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन से निजात पाने के लिए आप हमारे डॉ. अरोड़ा मेन्स वेलनेस क्लिनिक का भी रुख कर सकते हैं। सेक्स समस्याओं से सम्बंधित हमारे विशेषज्ञों की टीम ने ऐसे कई मरीजों कि समस्याओं को समझा है और उसका प्रॉपर उपचार किया है।

हमारे सेक्सोलॉजिस्ट पहले अपने मरीजों की समस्या को अच्छे से सुनते हैं फिर उसकी जड़ तक जाते हैं। सही उपचार देने के लिए डॉक्टर आपसे विभिन्न प्रश्न पूछ सकते हैं जैसे ईडी की शुरुआत, उम्र आदि उचित चिकित्सा और आपकी सेक्सुअल हिस्ट्री जानकार सेक्सोलॉजिस्ट को सही कारण खोजने में मदद करता है।

सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर आपको उपयुक्त उपचार और सही सलाह दे सकते हैं जिससे आप अपने इरेक्शन में सुधार कर सकते हैं। उपचार दवाओं या इंजेक्शन के रूप में हो सकता है इसके अलावा वैक्यूम पंप एक आदमी को इरेक्शन हासिल करने में मदद कर सकता है। पुरुषों में ईडी के लिए शॉकवेव थेरेपी की जा सकती है और इसके कई सही परिणाम सामने आए हैं।

अगर इन में से कोई भी उपचार आपकी समस्या का हल नहीं करता तो डॉक्टर को सर्जरी का विकल्प चुना पड़ता है।

आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का 100% इलाज किया जा सकता है।

आपको इस समस्या से बचने के लिए सहायता क्यों लेनी चाहिए?

पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन उनके पुरुष अहंकार यानि मेल ईगो को चोट पहुंचा सकता है। एक आदमी अपनी मर्दानगी और ताकत को यौन कौशल से जोड़ता है। जब कोई व्यक्ति अपनी इच्छानुसार प्रदर्शन नहीं कर पाता है, तो वह उसे स्वीकार करने से दूर भागता है।

ऐसे में वह खुद को लूजर मानने लगता है और दोबारा इस स्थित से बचने के लिए अपनी पत्नी से दूर भागता है या बहाने बनाने लगता है।

यह जीवन के अन्य पहलुओं को प्रभावित करना शुरू कर देता है। यह मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है जिसकी वजह से एंजाइटी और डिप्रेशन हो सकता है। लगातार तनाव शारीरिक समस्याओ को जन्म दे सकता है और अन्य स्थितियों को भी खराब कर सकता है।

एंजाइटी हार्ट बीट और ब्लड प्रैशर को बढ़ाता है जिसके कारण आपको अधिक थकान महसूस होती है। जो स्वचालित रूप से प्रदर्शन को कम कर देता है, जिसमें तनाव आपका साथ नहीं छोड़ता है और कभी-कभी यह  न खत्म होने वाला लूप बन जाता है। ईडी के कारण तनाव में रहना एक मानसिक बीमारी बन जाती है जो वर्तमान स्थिति को और खराब कर देती है।

शुरुआत में आप इन समयसाओं से आसानी से निपट सकते हैं, और खुद के स्वास्थ्य को कंट्रोल कर सकते हैं। ठीक होने के लिए सेक्सोलॉजिस्ट शुरुआती तौर पर पहले आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताते हैं।

खुद पर भरोसा रखें और पार्टनर से बात करें।अपनी समस्या का खुलकर सामना करना और इलाज के लिए कदम उठाना आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अद्भुत काम कर सकता है, आपको बस खुद पर भरोसा रखना होगा और अपनी सेक्स प्रॉब्लम को स्वीकार करने कि हिम्मत रखनी चाहिए।

कहीं न कहीं इन सब समस्याओं को छुपाने के पीछे सेक्स एजुकेशन की कमी हो सकती है. यौन जागरूकता और शिक्षा समाज का एक हिस्सा होना चाहिए। ताकि लोग इसे भी एक आम विषय की तरह ही माने। 

अपने जीवन में आने वाली यौन दिक्कतों से निपटने के लिए आप घर बैठे-बैठे भी कदम उठा सकते हैं इसके लिए आप सेक्सोलॉजिस्ट के साथ एक साधारण परामर्श कॉल कर सकते है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन से निपटने का ये आसान सा समाधान है।

एक सेक्सोलॉजिस्ट आपको समस्या के सही कारण को समझने में मदद करेगा। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि आपको ईडीहोने के कई कारण है, इसके लिए आपको इसके  इलाज के लिए कई पहलुओं पर काम करने की आवश्यकता पढ़ती है।

जब आप अपने यौन स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो आप अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को वापिस से खुशियों के साथ जी सकते हैं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन समाधान रॉकेट साइंस नहीं है, इसे आप कुछ बातो को और सही उपचार को ध्यान में रखकर सही कर सकते हैं। यकीन मानिए यह आपके इरेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन को खुद ठीक करने के तरिके

इरेक्टाइल डिसफंक्शन से बचने के लिए पहले आपको अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। यह न केवल आपके सामान्य स्वास्थ्य को नियंत्रण में रखेगा, बल्कि यह आपके यौन जीवन के स्वास्थ्य को सवस्थ रखने के लिए मैजिक की तरह करेगा। जैसे –

  • डाइट:- अपने आहार में खूब सारे फल, सब्जियां, नट्स और फलियां शामिल करें। पैकेज्ड चिप्स और कुकीज के बजाय साबुत खाद्य पदार्थों और फलों का सेवन करें। घर में ज्यादा से ज्यादा खाना बनाएं। महीने में केवल एक बार डिनर डेट का प्लान बनाए।
  • व्यायाम करें: नियमित व्यायाम आपको फिट रहने में मदद करेगा। शारीरिक गतिविधि कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को ठीक रखता है और इरेक्शन में सुधार करती है।
  • नींद: अधूरी नींद टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर सकती है जो ईडी का कारण बन सकता है। पर्याप्त नींद न लेने की आदत आपके स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाता है और सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है। उचित नींद आपको दिनभर फ्रेश और बिस्तर में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है।
  • वजन: अपनी लंबाई और उम्र के अनुसार अपना वजन बनाए रखें। मोटापा इरेक्टाइल डिसफंक्शन के मुख्य कारणों में से एक है। यह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल आदि जैसी कई समस्याओं की ओर ले जाता है। यह इरेक्शन पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।
  • मनोवैज्ञानिक:डिप्रेशन,एंजाइटी, ट्रॉमा, लॉ कॉन्फिडेंस आदि मानसिक बीमारियों के लिए किसी अच्छे चिकित्सा की तलाश करें। मनोवैज्ञानिक उपचार आपको अनावश्यक तनाव से मुक्ति दिलाएगा।
  • तनाव: कोई भी तनाव आपके यौन जीवन को प्रभावित करने के पहला करण है। चिंता को दूर करने के तरीके जानें और छोटी-छोटी चीजों में ख़ुशी ढूंढ़ने के तरीके खोजें।
  • शराब: शराब का अधिक सेवन तंत्रिका तंत्र को धीमा कर देता है, जिसके परिणामस्वरूप जरूरत पड़ने पर इरेक्शन प्राप्त करने में असमर्थता होती है।
  • धूम्रपान: सिगरेट रक्त की आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है और ईडी का कारण बन सकता है। स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने के लिए अब धूम्रपान छोड़ दें।
  • दवाएं: कई बार किसी दूसरी बीमारी को ठीक करने के लिए खाए जाने वाली दवाइयां भी ईडी का कारण बन सकती हैं इसलिए किसी भी दवाई को खाने से पहले अपने डॉक्टर को योन समस्या के बारे में जरूर बताएं।
  • नेचुरल फूड: तरबूज, अनार, डार्क चॉकलेट और कैफीन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन की प्रॉब्लम को ठीक करने में मदद करते हैं। अपने डॉक्टर से बात करें और देखें कि कौन सा फूड आपके लिए सबसे अच्छा काम कर सकता है।

अंत में 

ऑफिस आदि की वजह से तनावपूर्ण माहौल पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन को बढ़ा रहा है। हम अपने निजी जीवन को छोड़कर हर पहलू को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। लेकिन अब समय आ गया है की आपको इन सब चीजों को मैनेज करना सीखना होगा।

अपनी लाइफ में वापिस से खुशियां पाने के लिए आप डॉ. अरोड़ा मेन्स वेलनेस क्लिनिक के सर्वश्रेष्ठ सेक्सोलॉजिस्ट की मदद ले सकते हैं। सेक्सोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए सरल टिप्स और ट्रिक्स इरेक्शन को बेहतर बनाने और एक स्वस्थ यौन जीवन प्राप्त करने में मदद करेंगे।

यहाँ आप सेक्स संबंधित किसी भी सलाह या ज्ञान के लिए हमारे दिए गए  +919310123344 / +919357738797 / +919781078210 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। हम आपकी सहायता के लिए हम साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं।